डॉ अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जैदपुर में दिखाई फूले फिल्म
बाराबंकी। डा अम्बेडकर रास्ट्रीय एकता मंच बाराबंकी के तत्वाधान में शनिवार को जैदपुर कस्बा स्थित ब्रम्हनन मोहल्ले मे परद पर फूले फिल्म दिखाई गई। जिसका नेतृत्व जगेसर गौतम ने किया।
इस मौके पर संगठन के युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष दीपराज रावत ने लोगो को सम्बोधित करते हुए कहा की फुले फिल्म समाज को पाखंडवाद से निकाल कर शिक्षा का रास्ता दिखाती है। महत्मा फुले व माता सावित्री बाई ने अपना पूरा जीवन दलित व पिछड़े समाज की बेटियों को पढाने मे लगा दिया। इतना ही नही अपनी 32 एकड़ जमीन बेच कर इस देश में 25 बालिका विद्यालय खोले जिसका मनुवादियों ने घोर विरोध किया था। हमारा उद्देश्य हर गाव में परदे के माध्यम से फुले फिल्म का प्रसारण करना है, जिससे हमारा समाज पाखंडवाद से निकल कर शिक्षा का रास्ता अपना सके। उन्होंने कहा कि इस देश मे हिन्दू मुस्लिम समुदाय को अपना दुश्मन मानते है, जबकि उन्हे सोचना चाहिए की जब हिन्दू विचार धारा के लोगों ने महिला शिक्षा का विरोध करके माहत्मा फुले व माता सावित्री बाई को घर से निकलवा दिया था। तब उनके हने के लिए घर व स्कूल खोलने के लिए जमीन उसमान शेख व फातिमा शेख ने दी थी। इस मोके पर संगठन के जिला महासचिव डा प्रमोद वर्मा, गंगाराम रावत, अवधलाल रावत राजेंद्र गौतम, लक्ष्मीनरायन बौद्ध, किरन रावत, ऋतुराज रावत सहित सैकडो लोग उपस्थिति थे।