Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी के लालपुर गुमान में कच्चे मकान के गिरने से एक की...

बाराबंकी के लालपुर गुमान में कच्चे मकान के गिरने से एक की मौत, दो घायल

  • मलबे में दबे हारून की मौके पर हुई मौत घायलों का इलाज जारी

  • रक्षाबंधन के दिन शनिवार की शाम हुआ हादसा

बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र के लालपुर गुमान गांव में शनिवार की शाम एक कच्चा मकान भरभरा कर गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदापिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

घटना के समय हारून (48) पुत्र मुस्तफा अली, राम बाबू (39) और महावीर पुरवा निवासी कुंवारे घर में बातचीत कर रहे थे। अचानक मकान की दीवार और छत ढह गई। राम बाबू और कुंवारे तो किसी तरह भागने में सफल रहे, लेकिन हारून पर पूरी छत गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने तत्काल मलबे में दबे हारून को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।

घटना स्थल पर मौजूद नायाब तहसील, दरियाबाद थाना प्रभारी व हल्का लेखपाल
घटना स्थल पर मौजूद नायाब तहसील, दरियाबाद थाना प्रभारी व हल्का लेखपाल

पुलिस और प्रशासन ने किया घटनास्थल का निरीक्षणः घटना की सूचना पर दरियाबाद कोतवाली प्रभारी मनोज सोनकर के साथ रामसनेहीघाट के नायब तहसीलदार उमेश द्धिवेदी एवं हल्का लेखपाल एकता ने मौके पर पहुंच घटना की जांच पड़ताल की। मृतक के बड़े भाई कय्यूम ने बताया कि हारून, राम बाबू और कुंवारे घर में बैठकर कर तीनों आपस में वार्ता कर रहे थे। इसी दौरान मकान भरभरा कर गिर गया। प्रशासन की ओर से परिजनों को आर्थिक सहायता दिलाए जाने का आश्वासन दिया गया है।

मृतक के परिजनों ने आरोप लगाया कि गांव में पीएम आवास योजना का लाभ नहीं मिला, जिसके कारण कच्चे मकान में रहकर इस हादसे का सामना करना पड़ा। मृतक हारून हड्डी बैठाने और झाड़-फूंक का काम करते थे, जिससे उनके घर पर अक्सर लोगों की भीड़ लगी रहती थी।

मृतक के परिजनों का आरोप: परिजनों का कहना है कि उन्होंने कई बार ग्राम प्रधान और सचिव से पीएम आवास योजना का लाभ देने का अनुरोध किया, लेकिन उन्हें हमेशा नजरअंदाज किया गया। उनका आरोप है कि गांव की राजनीति के चलते उनका नाम पात्रों की सूची से बाहर कर दिया गया।

एसडीएम रामसनेहीघाट अनुराग सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। तहसील प्रशासन ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता देने का आश्वासन दिया है और पीएम आवास योजना में भी उनका नाम शामिल कराया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments