बाराबंकी। सिखों के दसवें गुरु, सरवंशदानी श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के पावन प्रकाशोत्सव से पूर्व शनिवार को नगर में भव्य शोभायात्रा एवं शाही सवारी निकाली गई। लाजपत नगर स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा प्रबंधक कमेटी के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सिख समाज के साथ-साथ सभी धर्मों के लोगों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की।
पंच प्यारों की अगुवाई में गुरु ग्रंथ साहिब जी की शोभायात्रा जिस मार्ग से होकर गुजरी, श्रद्धालुओं ने वहां साफ-सफाई कर पुष्पवर्षा से यात्रा की शोभा बढ़ाई। शाही सवारी के आगे-आगे सिख महिलाएं सेवा भाव से झाड़ू लगाती रहीं, जिससे वातावरण भक्तिमय हो गया। जगह-जगह सभी धर्मों के लोगों ने शाही सवारी का भव्य स्वागत किया।
पंजाब से आए वीर खालसा ग्रुप, लुधियाना का हलदा पाइप बैंड, दिल्ली की पंजाबी आर्केस्ट्रा पार्टी तथा अमृतसर दरबार साहिब से आए भाई परमजीत सिंह (नरसिंगा वादक) श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहे।
शोभायात्रा गुरुद्वारा परिसर से प्रारंभ होकर छाया राजकमल, ईदगाह, सट्टी बाजार, घंटाघर, धनोखर, निबलेट चौराहा, बेगमगंज होते हुए पुनः गुरुद्वारा परिसर पहुंची। छाया चौराहे पर विधायक सुरेश यादव व सरदार जसबीर सिंह, कैलाश आश्रम पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम सिंह वर्मा, पूर्व सांसद उपेंद्र रावत, राज्यमंत्री सतीश शर्मा, भाजपा नेता डॉ विवेक वर्मा सहित अन्य जनप्रतिनिधियों व समाजसेवियों ने स्वागत किया। कार्यक्रम के उपरांत गुरुद्वारा परिसर में गुरु का लंगर वितरित किया गया, जिसमें सभी धर्मों के लोगों ने एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। समापन पर भव्य आतिशबाजी की गई।
इस अवसर पर सेवादार सरदार राजदीप सिंह ने सभी संगतों व सहयोगियों का आभार जताया। कार्यक्रम में मौके पर सेवादार सरदार राजदीप सिंह ने आयी हुई सभी संगत का बहुत बहुत धन्यवाद किया इस मौक़े पे प्रधान सरदार भूपेंद्र सिंह,सरदार चरनजीत सिंह, सरदार प्रेमपाल सिंह पल्ले, सरदार हरपाल सिंह, सरदार जसबीर सिंह विक्की, सुमित्रा कौर,रंजीत कौर, नरेंद्र कौर,सुरजीत कौर, इंदरजीत कौर, कवलजीत कौर, सरदार रविन्द्र सिंह, अधिवक्ता सरदार रविन्द्रपाल सिंह,सरदार राजदीप सिंह,सरदार हरप्रीत सिंह, सरदार मनमीत सिंह,तनमीत सिंह, सरदार गोबिंद सिंह, सिंह,तनप्रीत सिंह,सनी सिंह, मलकीत सिंह, प्रीत सिंह,रौनक सिंह गोविंद सिंह मलकीत सिंह, रणबीर सिंह,प्रेमपाल सिंह, रणबीर सिंह मौजूद रहे।