Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दूसरे पक्ष ने बोला एक...

पैमाइश करने पहुंची राजस्व टीम के सामने दूसरे पक्ष ने बोला एक पक्ष पर हमला

  • एडीएम के आदेश पर पुलिस बल के साथ पैमाइश करने पहुंची थी राजस्व टीम

  • सुबेहा पुलिस ने 20 अज्ञात सहित 44 पर दर्ज किया केस, दो हिरासत में

बाराबंकी। राजस्व टीम के भूमि पैमाइश के दौरान पुलिस की उपस्थिति में दूसरे पक्ष ने वहां मौजूद पक्ष पर हमला बोल दिया। हमलें में कई लोग घायल हो गए। पुलिस ने भीड़ खदेड़ कर किसी तरह स्थिति पर काबू पाया, इस दौरान पुलिस भी धक्का मुक्की की शिकार हुई। राजस्व निरीक्षक ने 20 अज्ञात सहित 44 लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया है।

सुबेहा थाना के सहापुर निवासी अखिलेश कुमार सिंह की 10 बीघा भूमि गोसियामऊ के निकट गोमती नदी पार दांदूपुर के पास स्थित है। इस जमीन पर कई वर्षों से कुछ लोगों का अवैध कब्जा था। करीब एक माह पूर्व अखिलेश ने पैमाइश के लिए उप जिला मजिस्ट्रेट हैदरगढ़ की कोर्ट में मुकदमा किया था। उप जिला मजिस्ट्रेट के निर्देश पर राजस्व टीम गठित की गई। गुरुवार दोपहर पुलिस की मौजूदगी में इस टीम के नेतृत्व में भूमि का सीमांकन शुरू हुआ। इस दौरान राजस्व टीम में शामिल राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार, लेखपाल शनिकांत व संजय द्विवेदी माप कर रहे थे। तभी दूसरे पक्ष के कई लोग लाठी-डंडा लेकर वहां पहुंच गए और देखते ही देखते अखिलेश पक्ष के लोगों पर पथराव के साथ लाठी-डंडे से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे भोला सिंह के सिर पर पत्थर लग गया, जिससे वह घायल हो गए। मामला बढ़ता देख मौके पर मौजूद पुलिस कर्मियों ने भीड़ को खदेड़ना शुरू कर दिया, जिसमें उनसे भी धक्का-मुक्की हुई।

हमले में घायल व्यक्ति

सुबेहा पुलिस ने राजस्व निरीक्षक उमेश कुमार की तहरीर पर असंद्रा दांदूपुर के राम नेवाज, राजेश कुमार, जगन्नाथ, राम बरन, राकेश कुमार, सुरेश सिंह व राधेश्याम सहित 24 नामजद और 20 अज्ञात लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने राजेश व राम नेवाज को मौके से ही हिरासत में ले लिया था। सुबेहा थानाध्यक्ष कृष्णकांत सिंह ने बताया कि इस मामले में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत लेकर जांच की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments