Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबिना परमिट चलते मिले जयपुरिया व एलपीएस के स्कूल वाहन, एआरटीओ ने...

बिना परमिट चलते मिले जयपुरिया व एलपीएस के स्कूल वाहन, एआरटीओ ने किया सीज

बाराबंकी। जिले के दो बड़े स्कूलों के स्कूली वाहन बिना परमिट ही सड़कों पर फर्राटा भर रहे थे। अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत प्रवर्तन दल इन बड़े स्कूल के दो वाहनों को सीज कर दिया।

बच्चों के सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने को लेकर अनफिट स्कूली वाहनों के खिलाफ परिवहन विभाग एक जुलाई से 15 दिवसीय अभियान चला रहा है। इसके तहत गुरुवार को सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन व प्रवर्तन अंकिता शुक्ला, यात्री एवं मालकर अधिकारी रवि चंद्र त्यागी ने टीम के साथ सघन अभियान चलाया। स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा और प्रदूषण आदि की जांच की गई। पीटीओ रवि चंद्र त्यागी ने बताया कि चेकिंग के दौरान रसौली स्थित जयपुरिया स्कूल और असैनी मोड़ स्थित लखनऊ पब्लिक स्कूल की बसें बिना परमिट के संचालित होती मिलीं। इन दोनों वाहनों को सीज कर दिया गया है। इसके अलावा सात अन्य स्कूली वाहनों का चालान किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments