Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSडीएम-एसपी ने रोपा हरिशंकरी का पौधा, गायों को खिलाया गुड़ और केला

डीएम-एसपी ने रोपा हरिशंकरी का पौधा, गायों को खिलाया गुड़ और केला

  • डीएम के आवाहन पर मियावकी पद्धति से जिले में हो रहा वृहद वृक्षारोपण

बाराबंकी। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी के समस्त ग्राम पंचायतों में मियावकी पद्धति से एक स्थान पर सघन वृक्षारोपण के आवाहन पर बंकी ब्लॉक के वृहद गौ संरक्षण केन्द्र निबलेट, मोहिउद्दीनपुर में हरिशंकरी के पांच एवं सघन पौधरोपण के तहत 232 पौधे रोपित किए गए। वृहद गौ संरक्षण केंद्र में डीएम व पुलिस अधीक्षक ने गौवंशो को गुड़ व केला खिलाया।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय, प्रभागीय वनाधिकारी आकाश दीप बधावन, मुख्य विकास अधिकारी अ. सुदन, परियोजना निदेशक राकेश सिंह ने हरिशंकरी और स्वयं सहायता समूह की महिलाओं ने आम, नीम, बेल पौधेरोपित कर,उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी ली। ब्लॉक द्वारा संचालित स्वयं सहायता समूहों जिसमें महिला सखी व भारत महिला समूह के अध्यक्ष द्वारा डीएम व पुलिस अधीक्षक का बुके भेंट कर स्वागत किया गया। जिलाधिकारी शशांक त्रिपाठी ने अपने उद्बोधन में कहा कि प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री जी के निर्देशन में प्राथमिकता के तौर पर पर्यावरण को संरक्षित करने के लिए हरीशंकरी व सघन वृक्षारोपण पौधे पूरे जिले में रोपित किये जा रहे है। जिससे 24 घण्टे ऑक्सीजन मिलेगी। यह पौधे बड़े होकर मिट्टी के कटान को भी रोकने का कार्य भी करेंगे।

समूह की महिलाओं से समूह के बारे में जानकारी प्राप्त की और रोपित पौधों की देखभाल व रख रखाव के लिए प्रेरित किया। खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित कर कहा कि ब्लॉक की समस्त ग्राम पंचायतों में हरीशंकरी व सघन वृक्षारोपण किया जाए। खण्ड विकास अधिकारी डॉ संस्कृता मिश्रा ने उच्चाधिकारियों को अवगत कराया कि सम्पूर्ण ब्लॉक में पौधे रोपित किये जा रहे है। साथ ही गौशाला में हो रहे कार्याे की विस्तृत रूपरेखा की जानकारी दी।

महिला समूह की महिलाओं को सहजन, लाल चंदन के पौधे भेंट कर कहा कि जिस प्रकार से मां अपने बच्चों को पालकर बड़ा करती है।उसी प्रकार पौधों की रक्षा की जिम्मेदारी आप सभी की है। इस मौके पर ग्राम प्रधान रामलली यादव, एडीओ सूरज सिंह, महिला समूह की सुमन वर्मा, नीतू, सीमा, प्रधान प्रतिनिधि राज कुमार मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments