-
मंत्री सतीश शर्मा सहित एमएलसी अंगद सिंह एवं अवनीश पटेल भी हुए शामिल
बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ द्वारा रविवार को नेशनल पैलेस मैरिज लॉन, बड़ेल में शिक्षक सम्मान समारोह एवं खिचड़ी भोज का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षकों तथा उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा रहे। विशिष्ट अतिथि के रूप में विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह एवं अंगद कुमार सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता संगठन के जिला अध्यक्ष अभिषेक सिंह ने की।
राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षक कभी सेवानिवृत्त नहीं होता, वह समाज को आजीवन दिशा देता रहता है।”
विधान परिषद सदस्य अवनीश कुमार सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों के हित में कैशलेस चिकित्सा सहित कई ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और शिक्षकों का सम्मान सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
विधान परिषद सदस्य अंगद कुमार सिंह ने कहा कि बेसिक शिक्षा परिषद के विद्यालयों में शिक्षकों ने अपने परिश्रम और समर्पण से उल्लेखनीय परिवर्तन किए हैं। कार्यक्रम में शिक्षक राजीव श्रीवास्तव, रागिनी श्रीवास्तव, धर्मराज, लक्ष्मी सिंह, सुभाष श्रीवास्तव, विनोद कुमार श्रीवास्तव सहित अनेक शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व दिवंगत शिक्षिका उमा वर्मा को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।




