Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअधिवक्ता के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात पर चोरों...

अधिवक्ता के घर दिनदहाड़े लाखों की चोरी, नकदी व जेवरात पर चोरों ने किया हाथ साफ

बाराबंकी। नगर कोतवाली क्षेत्र के शुक्लाई गांव में एक अधिवक्ता के बंद घर को निशाना बनाते हुए चोरों ने दिनदहाड़े नकदी और लाखों के जेवरात चुरा लिए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद व दो अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्लाई गांव निवासी अधिवक्ता सिंहराज 30 अगस्त को रामसनेहीघाट तहसील में वकालत के कार्य से गए थे। उसी दिन उनकी पत्नी, जो एक शिक्षामित्र हैं, और बच्चे स्कूल गए हुए थे। घर पूरी तरह से खाली था।

इसी दौरान दोपहर करीब 12 बजे, तीन चोर छत के रास्ते घर में घुस आए और घर में रखे एक लाख रुपये नकद (जो बच्चों की फीस के लिए रखे गए थे) और करीब पांच लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात चुरा कर फरार हो गए।

घटना का खुलासा तब हुआ जब अधिवक्ता की साढ़ू की पुत्री, जो जीआईसी में पढ़ती है, घर पहुंची और चोरों को छत से उतरते व मोटरसाइकिल से भागते हुए देखा।

पीड़ित सिंहराज ने चोरी का शक पूर्व में घर में प्लंबिंग का काम करने वाले शिवम निवासी फतेहाबाद और उसके दो अन्य साथियों पर जताया है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की।

नगर कोतवाली पुलिस ने सिंहराज की तहरीर पर एक नामजद और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments