-
मंगलवार की दोपहर खेलने के घर से निकलने के नहीं आए थे वापस
-
बालकों को लेने बनारस रवाना हुई पुलिस टीम
बाराबंकी। दो दिनों से लापता बालकों को कोतवाली नगर पुलिस ने सूचना मिलने के चंद घंटों में ढूंढ निकाला। एक जुलाई को घर से खेलने के लिए निकलने के बाद देर शाम तक वापस नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। कोतवाली नगर पुलिस ने सूचना के चंद घंटे में ही बालकों को खोज निकाला। दोनों बालक बनारस स्टेशन पर सकुशल मिल गए। जिन्हे चाइल्ड लाइन टीम ने अपने सिपुर्द कर लिया है। बालकों को लेने के लिए नगर पुलिस बनारस रवाना हो चुकी है।
कोतवाली नगर के मोहल्ला राज श्रीनगर (बड़ेल) निवासी हरेन्द्र बहादुर सिंह का 13 वर्षीय पुत्र सार्थक सिंह व 12 वर्षीय उसका दोस्त आदित्य कुमार सिंह 01 जुलाई की दोपहर दो बजे साथ में घर से खेलने के लिए निकले थे, लेकिन देर शाम तक वापस न आने पर परेशान परिजनों ने तलाश शुरु की। कहीं पता नहीं चलने पर परिजनों ने कोतवाली नगर पुलिस को दो जुलाई को मामले की जानकारी दी। पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर बालकों की छानबीन शुरु की। नगर पुलिस ने सूचना से मात्र कुछ ही घंटे में दोनों बालको को ढूंढ निकाला। दोनों बालक 02 जुलाई की शाम पुलिस को बनारस रेलवे स्टेशन पर मिले। जिसके बाद पुलिस और परिजनों ने राहत की सांस ली। दोनों बालकों को चाइल्ड लाइन बनारस की टीम ने अपने संरक्षण ले लिया। नगर पुलिस टीम बालकों को लेने के लिए बनारस रवाना हो चुकी है।
कोतवाली नगर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक सत्यप्रकाश यादव ने बताया कि बुधवार की शाम दोनों बालक बनारस सिटी स्टेशन पर मिले गए। दोनों बालक ट्रेन से बनारस पहुंच थे। पुलिस टीम बालकों को लेने बनारस गई है, वापस आने पर बालकों से पूछताछ की जाएगी।



