Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज

बाराबंकी। संदिग्ध परिस्थितियों में एक नवविवाहिता की मौत से सनसनी फैल गई। मायके पक्ष का आरोप है कि युवती की गला कसकर हत्या की गई है, जबकि पुलिस के अनुसार प्रथमदृष्टया मामला फंदे से झूलने के बाद हुई मौत का प्रतीत हो रहा है। मृतका के पिता की तहरीर पर पति सहित छह लोगों के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।

मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के चंदूरा गांव निवासी रमाकांत उर्फ उमाकांत मिश्रा के बेटे नितेश मिश्रा की शादी 4 दिसंबर 2024 को रामनगर थाना क्षेत्र के बिझलखा निवासी अवधशरण शुक्ला की बेटी चांदनी उर्फ सुषमा के साथ हुई थी। बताया गया कि पिछले कुछ दिनों से पति-पत्नी के बीच विवाद चल रहा था।

शनिवार सुबह अवधशरण को सूचना मिली कि उनकी बेटी की मौत हार्ट अटैक से हो गई है। लेकिन जब परिजन चंदूरा पहुंचे, तो चांदनी के गले पर रस्सी से कसने जैसे निशान देख उन्हें अनहोनी की आशंका हुई। इसकी जानकारी उन्होंने डायल-112 पर दी।

सूचना पर मोहम्मदपुर खाला पुलिस मौके पर पहुंची। जांच के दौरान फंदे से लटककर आत्महत्या किए जाने की बात सामने आई। सीओ फतेहपुर जगत राम कनौजिया ने घटनास्थल पहुंचकर निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार तहजीब हैदर की मौजूदगी में शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

मृतका के पिता अवधशरण शुक्ला ने आरोप लगाया कि उन्होंने अपनी हैसियत के अनुसार दान-दहेज दिया था, इसके बावजूद ससुराल पक्ष एक लाख रुपये व सोने की चैन की मांग करते हुए उनकी बेटी को प्रताड़ित कर रहा था। उन्होंने कहा कि दहेज लोभियों ने उनकी बेटी की जान ले ली।

प्रभारी निरीक्षक आशुतोष मिश्रा ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर पर पति नितेश मिश्रा, उसके भाई सौरभछोटू मिश्रा, बहन नित्या उर्फ ज्योति, ससुर रमाकांत उर्फ उमाकांत मिश्रा, तथा चाची उमापति की पत्नी के विरुद्ध दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments