Saturday, October 10, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण...

जिला कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जन्मदिन पर पौधरोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • सतरिख के अंबेडकर पार्क में संघ कार्यकर्ताओं और पर्यावरण प्रहरी टीम ने लगाए फलदार, फूलदार व औषधीय पौधे

बाराबंकी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के जिला कार्यवाह सुधीर तिवारी के जन्मदिन के अवसर पर शनिवार को सतरिख स्थित अंबेडकर पार्क में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं और टीम पर्यावरण प्रहरी के सदस्यों ने संयुक्त रूप से फलदार, फूलदार एवं औषधीय पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने पार्क में स्थापित बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। साथ ही लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया। उपस्थित लोगों ने पर्यावरण को स्वच्छ, हरा-भरा और प्रदूषणमुक्त बनाने की अपील की।

इस अवसर पर स्वदेशी जागरण मंच के जिला संयोजक सीताकांत स्वयम्भू, सह जिला कार्यवाह पारितोष वर्मा, महामंत्री आशुतोष अवस्थी, जैदपुर टाउन एरिया के नामित सभासद विवेक, हरख खंड कार्यवाह चंद्रप्रकाश, वरुण मिश्रा, डॉ. सतीश चंद्र वर्मा, शहीद भगत सिंह इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य शिवकुमार प्रजापति, सहायक अध्यापक राम लल्लन और पर्यावरण प्रहरी डीके शुक्ला सहित संघ के कार्यकर्ता, सामाजिक कार्यकर्ता तथा सैकड़ों क्षेत्रीय व ग्रामीण लोग मौजूद रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से लोगों को संदेश दिया गया कि जन्मदिन जैसे विशेष अवसरों पर पौधरोपण कर प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाई जा सकती है। पौधे पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ हवा और स्वस्थ जीवन देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments