Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSनिजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा...

निजी अस्पताल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा

बाराबंकी। रामनगर कोतवाली क्षेत्र के कटियारा स्थित ग्रीन हॉस्पिटल में ऑपरेशन के बाद प्रसूता की मौत हो जाने से परिजनों में आक्रोश फैल गया। नाराज परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस परिजनों को शांत करा कराया फिर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

जानकारी के अनुसार, रजनापुर निवासी बब्लू की पत्नी लक्ष्मी (27) को मंगलवार शाम प्रसव पीड़ा हुई थी। परिजन उसे ग्रीन हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां रात करीब आठ बजे ऑपरेशन से उसने बच्ची को जन्म दिया। परिवार का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद लक्ष्मी की हालत लगातार बिगड़ती रही, लेकिन अस्पताल प्रशासन ने समय पर उसे रेफर नहीं किया।

बुधवार दोपहर हालत गंभीर होने पर जब उसे आनन-फानन में जिला अस्पताल भेजा गया, तब तक रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए परिजन अस्पताल पहुंचे और डॉक्टर पर गलत ऑपरेशन करने का आरोप लगाते हुए जमकर हंगामा करने लगे। करीब डेढ़ घंटे तक स्थिति तनावपूर्ण बनी रही।

सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को शांत कराया और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
अडिशनल सीएमओ एल.बी. गुप्ता ने बताया कि प्रसूता की मौत की सूचना मिली है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments