Sunday, August 16, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएसपी ने मंजीठा धाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

एसपी ने मंजीठा धाम मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था का किया निरीक्षण

बाराबंकी। श्रावण मास के अवसर पर पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय ने रविवार को थाना सतरिख क्षेत्र स्थित मंजीठा धाम मंदिर परिसर की सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं की आवाजाही और सुरक्षा इंतजामों का जायजा लेते हुए संबंधित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

एसपी ने श्रद्धालुओं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए भीड़ नियंत्रण, यातायात व्यवस्था और मंदिर परिसर में सतर्क निगरानी बनाए रखने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि श्रावण मास में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना को देखते हुए पुलिसकर्मी पूरी मुस्तैदी के साथ ड्यूटी करें और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहें।

निरीक्षण के दौरान क्षेत्राधिकारी सदर आलोक पाठक, प्रभारी निरीक्षक धीरेन्द्र कुमार सिंह सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments