Thursday, August 20, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSविद्यालयों में नियमित सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को...

विद्यालयों में नियमित सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पवन वर्मा जी के नेतृत्व में शिक्षक प्रतिनिधिमंडल ने विद्यालयों में नियमित साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित कराने की मांग को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, बाराबंकी को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन में कहा गया कि जनपद की सभी ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मचारियों की नियुक्ति होने के बावजूद अनेक विद्यालयों में नियमित रूप से सफाई कार्य नहीं कराया जा रहा है। बरसात एवं भीषण गर्मी के मौसम में विद्यालय परिसर में झाड़ियां, घास-फूस एवं गंदगी बढ़ने से जहरीले जीव-जंतुओं के निकलने का खतरा बना रहता है, जिससे विद्यालयों में अध्ययनरत बच्चों एवं शिक्षकों की सुरक्षा प्रभावित हो सकती है।

शिक्षक संघ ने विद्यालयों के शौचालयों की नियमित साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित कराने की भी मांग की। शौचालयों की नियमित सफाई न होने से दुर्गंध, गंदगी एवं संक्रमण का खतरा बना रहता है, जिसका सीधा प्रभाव बच्चों के स्वास्थ्य एवं विद्यालय के स्वच्छ वातावरण पर पड़ता है।

शिक्षक संघ ने मांग की कि संबंधित विभाग से समन्वय स्थापित कर विद्यालय परिसरों एवं शौचालयों की नियमित साफ-सफाई के लिए सफाई कर्मचारियों की उपलब्धता सुनिश्चित कराई जाए, ताकि विद्यालय स्वच्छ, सुरक्षित एवं स्वास्थ्यवर्धक वातावरण में संचालित हो सकें।

ज्ञापन देने वालों में पवन वर्मा जी जिलाध्यक्ष, विजेंद्र सिंह जी महामंत्री, डॉ. दिनेश यादव जी उपाध्यक्ष, मुमताज अहमद जी, जंग बहादुर वर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष सिद्धौर, शैलेश चौबे जी मंत्री, मनोज वर्मा जी ब्लॉक अध्यक्ष बंकी, शैलेन्द्र सिंह जी, संतोष कुमार जी, राम इकबाल जी, संजय वर्मा जी, मनोज वर्मा जी सहित दर्जनों शिक्षक उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments