Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSएसपी ने 457 रिक्रूट आरक्षियों को रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स के लिए किया...

एसपी ने 457 रिक्रूट आरक्षियों को रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स के लिए किया रवाना

बाराबंकी। पुलिस लाइन परेड ग्राउंड से रविवार को पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्स पूर्ण करने वाले रिक्रूट आरक्षियों को रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स के लिए रवाना कर दिया। रिक्रूट आरक्षियों से संवाद कर एसपी ने उन्हें शुभकामनाएं दी।

रिक्रूट आरक्षियों को एसपी ने बताया गया कि प्रशिक्षण का यह चरण आपको एक जिम्मेदार पुलिसकर्मी के रूप में तैयार करेगा। उन्होंने आरक्षियों से कहा कि प्रशिक्षण के प्रत्येक बिंदु को गंभीरता से ग्रहण करें, अनुशासन, समयबद्धता का पालन करें और शारीरिक व मानसिक दक्षता हेतु निरन्तर अभ्यासरत रहें।

रिजर्व पुलिस लाइन में ज्वाइनिंग ट्रेनिंग कोर्सपूर्ण कर अग्रिम चरण रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स हेतु 457 रिक्रूट आरक्षियों को 10वीं वाहिनी पीएसी बाराबंकी, 48 रिक्रूट आरक्षियों को रिजर्व पुलिस लाइन अम्बेडकर नगर, 200 महिला रिक्रूट आरक्षियों को पुलिस लाइन सीतापुर वाहनों के माध्यम से रवाना किया गया एवं 298 रिक्रूट आरक्षी रिजर्व पुलिस लाइन में रेगुलर ट्रेनिंग कोर्स प्राप्त करेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments