Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाबा श्री राम लखन दास के आश्रम पहुँचे ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र...

बाबा श्री राम लखन दास के आश्रम पहुँचे ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव, लिया आशीर्वाद

  • संतों के आशीर्वाद से समाज को मिलती है सही दिशा : धर्मेंद्र यादव

बाराबंकी। विकास खंड बंकी क्षेत्र के जहांगीराबाद रोड स्थित मुनीमाबाद में अवस्थित पूज्य बाबा श्री राम लखन दास के आनंद आश्रम में रविवार को ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव पहुंचे। उन्होंने बाबा के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर ब्लॉक प्रमुख धर्मेंद्र यादव ने कहा कि संत-महात्माओं का आशीर्वाद समाज को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उनके बताए मार्ग का अनुसरण कर ही समाज में नैतिक मूल्यों की स्थापना संभव है। उन्होंने बाबा श्री राम लखन दास के आदर्शों को आत्मसात करते हुए जनसेवा के कार्यों में निरंतर समर्पित रहने का संकल्प भी व्यक्त किया।

इस दौरान आश्रम परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति रही, जिन्होंने बाबा के प्रति अपनी गहरी आस्था प्रकट की। पूरा वातावरण श्रद्धा, भक्ति और सम्मान से ओत-प्रोत रहा।

इस मौके पर आश्रम के महंत बाबा जगजीवन दास महाराज ने ब्लॉक प्रमुख देवा धर्मेंद्र यादव को आशीर्वाद देते हुए कहा कि उनके द्वारा आश्रम परिसर में निजी संसाधनों से सोलर लाइट की व्यवस्था कराए जाने से प्रकाश की समस्या का समाधान हुआ है, जिससे यहां आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सुविधा मिली है।

कार्यक्रम में सेवानिवृत्त शिक्षक एवं समाजसेवी राम सेवक यादव सहित अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments