Sunday, August 23, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबाराबंकी में चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर जिंदा जल गए...

बाराबंकी में चलती कार में लगी भीषण आग, अंदर जिंदा जल गए स्टांप वेंडर

बाराबंकी। सफदरगंज थाना क्षेत्र में रविवार को बरियारपुर मोड़ के पास चलती कार में अचानक आग लगने से स्टांप वेंडर राजनारायण वर्मा की जिंदा जलकर मौत हो गई। आग इतनी तेजी से फैली कि कार का सेंट्रल लॉक नहीं खुल सका। धुएं से बेहोश हुए राजनारायण कार के अंदर ही फंसे रह गए और उनकी दर्दनाक मौत हो गई। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद कार का गेट तोड़कर शव बाहर निकाला।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के बरियारपुर गांव के मूल निवासी राजनारायण वर्मा स्टांप वेंडर थे। वह पत्नी बबिता और बेटे आयुष के साथ कोतवाली नगर के विजयनगर मोहल्ले में रहते थे। रविवार को अवकाश होने के कारण वह अपनी बीमार मां से मिलने गांव जा रहे थे। रास्ते में बघौरा चौराहे पर भाइयों की दुकान पर कुछ देर रुकने के बाद वह कार से घर के लिए निकले।

दुकान से करीब 300 मीटर आगे पहुंचते ही कार रुक गई और उसमें से धुआं निकलने लगा। आसपास के लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। उस समय किसी को कार के अंदर राजनारायण के होने की जानकारी नहीं थी। आग बुझने के बाद कार के शीशे गलकर गिरे तो अंदर का दृश्य देखकर लोगों के होश उड़ गए।

सूचना पर पीआरवी के बाद सफदरगंज एसओ अमर चौरसिया, सीओ सदर आलोक पाठक और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। सीएफओ अनिमेष सिंह ने बताया कि कार सेंट्रल लॉक थी, इसलिए गेट तोड़कर शव निकाला गया। प्रथम दृष्टया बैटरी, कंट्रोल पैनल और एसी में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की आशंका है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments