देवा पुलिस के हत्थे चढ़े दो शातिर ऑटो लिफ्टर, आठ मोटर साइकिल बरामद
बाराबंकी। देवा पुलिस ने दो अंतर्जनपदीय ऑटो लिफ्टरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी निशांदेही पर पुलिस ने आठ चोरी की मोटर साइकिल बरामद के साथ मास्टर चाबी भी बरामद की गई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश किया जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
चोरी की घटनाओं के अनावरण एवं रोकथाम के लिए चलाए गए अभियान के तहत 21 जून को प्रभारी निरीक्षक अजय प्रकाश त्रिपाठी की अगुवाई में देवा पुलिस ने मो0 अकरम पुत्र मो0 असलम निवासी खदरा बड़ी पकड़िया थाना मदेयगंज, लखनऊ व मो0 सरताज पुत्र जाबिर अली निवासी मो0 हुज्जाजी-2 कस्बा व थाना देवा को ग्राम खरेहटा के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के निशांदेही पर उनके पास से चोरी की गई 08 मोटरसाइकिल, स्कूटी के साथ मास्टर चाभी भी बरामद हुई है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक उत्तरी विकास चंद्र त्रिपाठी ने बताया कि आरोपी आसपास के जनपदों में भीड़-भाड़ वाले स्थानों, पार्किंग, सड़क किनारे आदि में खड़े वाहनों के लॉक मास्टर चाभी के माध्यम से खोलने का प्रयास करते हैं। आसानी से खुलने वाले वाली मोटर साइकिलें चोरी कर लेते हैं। जिसके बाद नंबर प्लेट तथा चेंचिस नंबर के कुछ अंक इधर-उधर करके हैं। जिसके बाद मोटर साइकिलों के कलर बदल देते हैं। आरोपी चोरी की गई मोटर साइकिलें देवा थाना क्षेत्र के कुर्सी रोड पर नये प्रापर्टी एरिया वारिस नगर के निर्णाणाीधन खण्डहररूपी मकानों में तथा कुछ गाड़ियों को भयारा मोड़ के आगे काशीराम कालोनी के पीछे रखते थे। जहां से आमजन को सस्ते दामों पर बेंच कर धन का आपस में बंदरबांट कर मंहगे शौक पूरा करते थे।