Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSफरार चल रहा 10 हजार का इनामी वांछित को नगर पुलिस ने...

फरार चल रहा 10 हजार का इनामी वांछित को नगर पुलिस ने पकड़ा, भेजा गया जेल

बाराबंकी : अपराध पर प्रभावी नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस ने 10 हजार रुपये के इनामी वांछित को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया आरोपी तीन आपराधिक मुकदमों में लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस के अनुसार मो. जैद पुत्र मो. सलीम, निवासी कस्बा सूरतगंज, थाना मो.पुर खाला को गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी के विरुद्ध थाना कोतवाली नगर में अपराधिक मुकदमा दर्ज है।

बताया गया कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस अधीक्षक ने 10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस काफी समय से उसकी तलाश में जुटी थी।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार सिंह, उप निरीक्षक पप्पू यादव तथा कांस्टेबल प्रशांत कुमार शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments