Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहड़ियाकोल में शुरु हुए हार्नियां, हाईड्रोशील और बावसीर के आपरेशन, पहले दिन...

हड़ियाकोल में शुरु हुए हार्नियां, हाईड्रोशील और बावसीर के आपरेशन, पहले दिन हुए हार्निया पीड़ित 20 बच्चों का सफल आपरेशन

  • नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह एवं प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह वर्मा, पूर्व एमएलसी राजेश यादव राजू भी पहुंचे

बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम हड़ियाकोल में रविवार को 46वें निःशुल्क हार्निया, हाइड्रोसील व पाइल्स सर्जरी शिविर का शुभारंभ हुआ। शिविर की शुरुआत आश्रम में विराजमान रोगहरण श्रीहनुमान जी की पूजा-अर्चना के साथ की गई। पहले दिन एक वर्ष से दस वर्ष तक के बच्चों के हार्निया ऑपरेशन किए गए।

आश्रम के सेवादार मनीष मेहरोत्रा ने बताया कि प्रातः श्रीराम वन कुटीर ट्रस्ट समिति के अध्यक्ष भगवानदास जी, उपाध्यक्ष विष्णुदास जी महाराज तथा हरिद्वार से पधारे तुलसीदास जी ने ऑपरेशन थियेटर में स्थापित मंदिर में श्रीहनुमान जी, स्वामी विवेकानंद और स्वामी रामदास जी महाराज के चित्रों पर माल्यार्पण कर शिविर का शुभारंभ कराया।

शिविर निदेशक एवं प्रख्यात हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. जे.के. छापरवाल के नेतृत्व में देशभर से आए 40 वरिष्ठ सर्जनों की टीम ने पहले दिन 20 बच्चों के हार्निया के सफल ऑपरेशन किए। इसके अलावा 80 हाइड्रोसील व हार्निया तथा 70 पाइल्स के ऑपरेशन किए गए। पाइल्स सर्जरी डॉ. दिलखुश सेठ की टीम द्वारा की गई।

मरीजों का हाल-चाल जानने के लिए नगर पालिका परिषद बाराबंकी की अध्यक्ष शीला सिंह, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुरेंद्र सिंह वर्मा, वरिष्ठ सभासद सुशील गुप्ता और पंकज मिश्रा आश्रम पहुंचे। शीला सिंह ने मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात की, बाहर से आए डॉक्टरों से संवाद किया और ऑपरेशन कराने आए बच्चों के परिजनों को कंबल वितरित किए। इस दौरान शिविर निदेशक डॉ. जे.के. छापरवाल ने नगर पालिका अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह भेंट किया। शीला सिंह ने रोगहरण हनुमान जी मंदिर में दर्शन कर मरीजों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।

राम मनोहर लोहिया अस्पताल, लखनऊ के प्रोफेसर डॉ. एस.के. भट्ट (जनरल सर्जरी) और डॉ. नीलाभ अग्रवाल ने सौम्य प्रोस्टेट वृद्धि को लेकर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया। डॉ. भट्ट ने सैकड़ों लोगों को प्रोस्टेट रोग से बचाव, सावधानियों और उपचार के बारे में जानकारी दी।

पूर्व एमएलसी राजू यादव भी मरीजों का हाल-चाल लेने आश्रम पहुंचे और ट्रस्ट अध्यक्ष भगवानदास जी से आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर ट्रस्ट के वरिष्ठ सहयोगी शंकरलाल सोमानी, कैप्टन सुरेश इनानी, शिविर व्यवस्थापक शिवकुमार निगम, सुरेश यादव, युवा नेता संजय यादव, अंकित गुप्ता सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments