Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिले भर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव एवं...

जिले भर में धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतिया पर्व

  • बाबा पंचम दास कुटी दशहराबाग में ब्राह्राण कल्याण समिति ने कराया कार्यक्रम

  • मंत्री सतीश शर्मा ने पहुंच कर की पूजा अर्चना एवं मनाया जन्मोत्सव

बाराबंकी। भगवान परशुराम के जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतिया के अवसर पर रविवार को पूरे जिले में विभिन्न जगह धूमधाम से जन्मोत्सव एवं अक्षय तृतिया का पर्व मनाया गया। भक्तों ने जगह-जगह परशुराम भगवान की पूजा अर्चना एवं हवन कर प्रसाद वितरण एवं लंगर कार्यक्रम का आयोजन कराया।

इसी तरह बाबा पंचम दास कुटी दशहराबाग में भगवान परशुराम जन्मोत्सव व अक्षय तृतीया का एक कार्यक्रम ब्राह्मण कल्याण समिति बाराबंकी के तत्वाधान में आयोजित हुआ। कार्यक्रम के संयोजक आचार्य कन्हैयालाल मिश्र व नंदकिशोर पांडे एवं दिलीप मिश्र एडवोकेट रहे, जिसकी अध्यक्षता पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी ने की की। यह कार्यक्रम ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश चंद्र तिवारी, महामंत्री देश दीपक मिश्र व उपाध्यक्ष देव प्रकाश मिश्र की उपस्थिति में हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ कलश, गौरी गणेश, नवग्रह, पृथ्वी पूजन, भगवान विष्णु सहस्त्र नाम का हवन जन कल्याण के लिए पंडित सीताकान्त मिश्र ने संपन्न कराया।

इस पावन अवसर पर उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण कर तिलक पूजन किया। इस मौके पर राज्य मंत्री सतीश चंद्र शर्मा ने उपस्थित ब्राह्मण जनों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान परशुराम जी की कृपा से सभी का जीवन साहस, विद्या एवं विवेक से परिपूर्ण हो तथा समाज में धर्म, न्याय और सत्य की स्थापना सदा बनी रहे।

ब्राह्मण कल्याण समिति के अध्यक्ष श्री तिवारी व महामंत्री देश दीपक मिश्रा ने भगवान परशुराम का चित्र देकर मंत्री श्री शर्मा को सम्मानित किया₹। मंत्री श्री शर्मा ने पूर्व विधायक चंद्रशेखर त्रिवेदी, पीसीएस में चयनित होने पर आशुतोष तिवारी के साथ वरिष्ठ ब्राह्मणजनों को भगवान परशुराम का चित्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ कवि विनय शुक्ला, सीताकांत मिश्रा स्वयंभू, साहब नारायण शर्मा, दीपक शुक्ल, अभिषेक शुक्ल, अनंत मिश्रा आदि ने काव्य पाठ करते हुए भगवान परशुराम पर रचनाएं प्रस्तुत की। पर्यावरण प्रहरी डीके शुक्ला द्वारा मंत्री जी को पौधा भेंट किया गया।

इस अवसर पर प्रमुख रूप से अधिवक्ता परिषद के अध्यक्ष कौशल किशोर त्रिपाठी, वरिष्ठ एडवोकेट रमन द्विवेदी, सुनीत अवस्थी एडवोकेट, देश दीपक तिवारी, विमलेंद्र तिवारी, राघवेंद्र तिवारी, राहुल मिश्रा, पीयूष मिश्रा, संतोष मिश्रा, आदित्य दीक्षित, उपेंद्र द्विवेदी, रामू मिश्रा, हरिश्चंद्र शुक्ला, पुरुषोत्तम अवस्थी, श्रीकांत मिश्रा, राकेश अवस्थी, नंदकिशोर मिश्रा, राकेश शर्मा एडवोकेट, मास्टर जगदीश शुक्ला, त्रिजुगी नारायण शुक्ला, रमेश पांडे, रामचंद्र मिश्र अतुल दुबे प्रधान आदि उपस्थित भारी संख्या में ब्राह्मणों ने कार्यक्रम में सहभागिता का निर्वाहन किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments