Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संगठनों ने बीएसए और लेखाधिकारी बेसिक...

शिक्षकों की समस्याओं को लेकर शिक्षक संगठनों ने बीएसए और लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा का सौंपा ज्ञापन

  • भीषण गर्मी के मद्देनजर बच्चों के लिए स्कूल समयावधि में संशोधन की रखी मांग

बाराबंकी। विभिन्न शिक्षक संगठनों ने शनिवार को प्रमुख मांगो को लेकर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी बेसिक शिक्षा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से शिक्षकों ने समस्याओं के समाधान की मांग रखी।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष डॉ राकेश कुमार सिंह व उत्तर प्रदेश जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार वर्मा अपने अपने संगठन के पदाधिकारियों व शिक्षकों के साथ विभिन्न मांगो को लेकर शनिवार को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी व वित्त एवं लेखाधिकारी कार्यालय पहुंच ज्ञापन सौंप कर शीघ्र कार्रवाई की मांग की है। दोनों संगठनों ने भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय सुबह 7.30 बजे से दोपहर 12 बजे या 12.30 बजे तक करने की मांग की है। इसके अलावा संगठन ने चयन वेतनमान में निर्धारण को लेकर हो रही देरी पर चिंता जताई है।

ज्ञापन में कहा गया है कि सभी आवश्यक पत्रवालियां उपलब्ध कराने के बावजूद अनावश्यक आपत्तियां लगाकर प्रक्रिया को लंबित किया जा रहा है। अधिकांश कार्य ऑनलाइन माध्यम से हो रहे है इसके बावजूद सर्विस बुक की प्रिंट कॉपी ऑफलाइन माध्यम से मांगी जा रही है। जिससे शिक्षकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके अलावा शिक्षकों को उनके जीपीएफ खाते की जानकारी हेतु लेखा पर्ची जारी किये जाने की भी मांग की गईं है, साथ ही संगठन ने शिक्षकों की मानक दरो से अधिक अग्रिम आयकर कटौती कर लिए जाने पर भी नाराजगी जताई है।

संगठनों का कहना है कि समस्या का शीघ्र निपटारा न होने कि दशा में आगामी 6 मई को धरना प्रदर्शन किया जाएगा। ज्ञापन देने वालों में उत्तर प्रदेश प्राथमिक शिक्षक संघ जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा ,आईटी सेल प्रभारी दिलीप तिवारी ,जय कुमार ,श्याम किशोर बाजपेई ,राजेश सिंह ,रवि प्रताप भदौरिया ,दीपू यादव तथा जूनियर हाई स्कूल शिक्षक संघ के कोषाध्यक्ष संतोष शुक्ला मंडल सदस्य सुशील कुमार जिला उपाध्यक्ष विकास वर्मा, प्रदेश कार्यालय मंत्री आशीष सिंह, ध्रुव वर्मा ,आशीष कुमार वर्मा सहित काफी संख्या में शिक्षक मौजूद रहे

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments