Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSअनफिट स्कूली वाहनों पर चला एआरटीओ अंकिता शुक्ला का हंटर, दो सीज,...

अनफिट स्कूली वाहनों पर चला एआरटीओ अंकिता शुक्ला का हंटर, दो सीज, 12 का चालान

  • कालेज में वाहनों के मानकों की जांच करने पहुंचा था प्रवर्तन दल

बाराबंकी। स्कूल के अनफिट वाहनों के खिलाफ चल रहे अभियान के क्रम में शनिवार को एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने माल कर अधिकारी के साथ संयुक्त रूप से पत्रावलियों की जांच की। अनफिट मिले 12 वाहनों का चालान काटते हुए दो को सीज करने की कार्यवाही की गई।

परिवहन विभाग 1 से 15 जुलाई तक विशेष संघन चेकिंग अभियान चला रहा है। जिसके अंतर्गत शनिवार को सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रशासन/प्रवर्तन और यात्री/मालकर अधिकारी ने जांच की। टीम ने पत्रावलियो की जांच करते हुये 2 को सीज करते हुए 12 स्कूली वाहनों का चालान काटा।

यहां से एआरटीओ एंव यातायात प्रभारी रामयतन यादव की संयुक्त टीम ने लखपेड़ाबाग स्थित महारानी लक्ष्मीबाई कालेज मे पहुंच परिसर मे खड़े वाहनो का निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने फायर सेफ्टी उपकरण, स्पीड़ गवर्नर, फर्स्ट एंड बाक्स व आपातकालीन द्वार आदि की जांच की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments