Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSकवियित्री किरण भारद्वाज के आवास पर पंचदिवसीय गणपति महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

कवियित्री किरण भारद्वाज के आवास पर पंचदिवसीय गणपति महोत्सव हर्षोल्लास से सम्पन्न

बाराबंकी। कवियित्री एवं साहित्यकार किरण भारद्वाज और पूर्व रेल अधिकारी जे.के. भारद्वाज के  कैलाश आश्रम निकट आवास पर आयोजित पांच दिवसीय गणपति महोत्सव का समापन विधिपूर्वक बप्पा के विसर्जन के साथ किया गया। पूरे आयोजन में धार्मिक वातावरण, उत्सवमयी सजावट और भक्तिमय संगीत ने उपस्थिति जनसमूह को भावविभोर कर दिया।

इस अवसर पर शहर के कई गणमान्य नागरिक, पड़ोसी, पारिवारिक सदस्य और श्रद्धालु सम्मिलित हुए तथा उन्होंने गणपति दर्शन और महाप्रसाद का लाभ लिया।

कार्यक्रम की सांस्कृतिक गरिमा को और ऊँचाई मिली जब प्रसिद्ध शास्त्रीय गायिका एवं कथक नृत्यांगना तान्या भारद्वाज ने अपनी प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने उपस्थितजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस आयोजन में ‘पैरा सोलर प्राइवेट लिमिटेड’ की प्रबंध निदेशक ऐश्वर्य भारद्वाज भी विशेष रूप से उपस्थित रहीं। बप्पा के विदाई के क्षणों में भावुक होकर उन्होंने कहा ”गणपति बप्पा मोरया… अगले बरस तू जल्दी आ”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments