Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजीपीडीपी बैठक में गांव के समग्र विकास पर मंथन, ग्रामीणों ने रखीं...

जीपीडीपी बैठक में गांव के समग्र विकास पर मंथन, ग्रामीणों ने रखीं प्रमुख मांगें

बाराबंकी। विकास खंड मसौली की ग्राम पंचायत मसौली में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी) के अंतर्गत आयोजित बैठकों में गांव के समग्र विकास को लेकर व्यापक मंथन किया गया। पंचायत भवन परिसर में आयोजित बैठकों में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों और ग्रामीणों ने विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर खुलकर चर्चा की तथा आगामी वार्षिक कार्ययोजना के लिए अपने सुझाव रखे।

ग्राम पंचायत मसौली में ग्राम प्रधान नजमा अंसारी की अध्यक्षता में पंचायत घर में बैठक आयोजित हुई। बैठक में राज्य स्तरीय प्रशिक्षण कार्यकर्ता डॉ. वीरेन्द्र कुमार त्यागी तथा समाज कार्य विभाग, लखनऊ विश्वविद्यालय के डॉ. विनय बहादुर पाण्डे ने पंचायत विकास योजना की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। पंचायत सचिव संजीव कुमार सिंह की देखरेख में आयोजित इस बैठक में पंचायत सहायक रजनीश कुमार, प्रधान प्रतिनिधि नफीस अंसारी, ग्राम पंचायत सदस्य और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

बैठक का मुख्य उद्देश्य ग्राम पंचायत के विकास की दिशा तय करना और ग्रामीणों की आवश्यकताओं को योजनाओं में शामिल करना रहा। ग्रामीणों ने साफ-सफाई व्यवस्था, जल जीवन मिशन के तहत खोदी गई सड़कों की मरम्मत तथा स्वच्छ पेयजल आपूर्ति जैसे अहम मुद्दे प्रमुखता से उठाए। पंचायत सचिव ने ग्रामीणों द्वारा रखी गई मांगों को प्रस्तावित कार्ययोजना में दर्ज करते हुए आगे की कार्यवाही की जानकारी दी।

बैठक के दौरान पंचायत विकास योजना के पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर दिया गया और बताया गया कि किस प्रकार योजनाओं के माध्यम से गांव के समग्र विकास को गति दी जा सकती है। ग्रामीणों ने भी सक्रिय सहभागिता निभाते हुए पंचायत स्तर पर विकास कार्यों को मजबूती से आगे बढ़ाने का संकल्प जताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments