बदोसरांय पुलिस की गिरफ्त में 07 वर्षों से फरार हिस्ट्रीशीटर बुंदेला दीक्षित
सात सालों से फरार चल रहा हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार
बाराबंकी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ एसपी अर्पित विजयवर्गीय के चलाए जा रहे अभियान ने अपराधियों का जीना हराम कर दिया है। जिसके तहत बदोसरांय पुलिस ने रविवार को सात सालों से फरार चल रहे एक हिस्ट्रीशीटर को गिरफ्तार किया है, जबकि 23 सालों से लापता एक हिस्ट्रीशीटर का सत्यापन किया गया।
गोंडा में रहकर हिस्ट्रीशीटर कर रहा था मेहतन मजूदरी: बदोसरांय पुलिस ने 23 वर्षों से लापता हिस्ट्रीशीटर ग्राम ढकवा माफी निवासी भागीरथ पुत्र मुन्नीलाल का सत्यापन किया। इस दौरान पुलिस को पता चला कि भागीरथ गोण्डा के थाना कटरा बाजार अंतर्गत चौहान पुरवा गांव में नाम बदलकर अपने बच्चों के साथ रह कर मेहनत मजदूरी करता था।
07 वर्षों से फरार हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार: बदोसरांय पुलिस ने 07 साल से फरार चल रहे हिस्ट्रीशीटर बुंदेला दीक्षित उर्फ रवि दीक्षित पुत्र निर्मल दीक्षित निवासी ग्राम आमनियापुर, बदोसराय को गिरफ्तार किया है।