Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSउत्तराखंड की महिला के गले से चेन छीन भागे बदमाश

उत्तराखंड की महिला के गले से चेन छीन भागे बदमाश

बाराबंकी। उत्तराखंड से अपने बेटी के घर घूमने आई एक महिला के गले से बाइक सवार बदमाश चेन छीन कर फरार हो गए। पीड़िता के दामाद ने कोतवाली नगर में तहरीर दी है। पुलिस मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।

कोतवाली नगर के आवास विकास कालोनी निवासी योगेश मौर्या ने बताया कि उसकी सास सरला मौर्या निवासी गाऊहाट जिला उधम सिंह उत्तराखंड से घूमने आई थी। 17 जुलाई को पल्हरी चौराहा से ई-रिक्शा से आवास विकास घर वापस आ रही थी। इसी दौरान फाउंडेशन स्कूल के पास बाइक सवार दो युवक ने सास के गले से सोने की चेन छीन कर फरार हो गए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments