Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSलालपुर करौता में तेंदुए की तलाश जारी, वन विभाग की टीम को...

लालपुर करौता में तेंदुए की तलाश जारी, वन विभाग की टीम को नहीं मिले पगचिह्न

  • तीन टीमों ने की घंटों कांबिंग, सियार या लकड़बग्घे के हमले की आशंका

बाराबंकी। मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के लालपुर करौता गांव में शुक्रवार को खेत में काम कर रही युवती पर जंगली जानवर के हमले के बाद मचे हड़कंप के बीच वन विभाग की टीम शनिवार की शाम तक कांबिंग करती रही, लेकिन तेंदुआ या किसी बड़े जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले।

शुक्रवार दोपहर को लालपुर करौता निवासी श्रीकेशन अपनी बेटी नीलम के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान किसी जंगली जानवर ने हमला कर नीलम के सिर और पैर में चोटें पहुंचाईं। परिजनों को पहले यह तेंदुए या बाघ का हमला लगा, जिसके बाद गांव में दहशत फैल गई। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद युवती को घर भेज दिया।

सूचना पर फतेहपुर वन क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे और डॉक्टरों से बातचीत करने के साथ पीड़िता के परिजनों के बयान लिए। जांच के बाद हमले में सियार या लकड़बग्घे की भूमिका की संभावना जताई गई।

इस घटना के बाद डीएफओ आकाश वधावन ने तीन टीमें गठित कर कांबिंग करने के निर्देश दिए। प्रत्येक टीम ने आठ-आठ घंटे तक लालपुर करौता और आसपास के गांवों में तलाशी अभियान चलाया। शनिवार शाम तक हुई कांबिंग के बावजूद तेंदुए या किसी जंगली जानवर के कोई पगचिह्न नहीं मिले।

वन रेंजर फतेहपुर पी.के. सिंह ने बताया, “कांबिंग के दौरान किसी भी बड़े जंगली जानवर के पगचिह्न नहीं मिले हैं। टीमों को सियार या अन्य छोटे जंगली जीवों की गतिविधियों के संकेत जरूर मिले हैं। फिलहाल गांव और आस-पास के क्षेत्रों में कांबिंग जारी है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments