-
सुलतानपुर एवं अयोध्या जिले के तीन एटीएम मशीनों से चोरी कर कर चुके है प्रयास
-
फर्जी नंबर प्लेट से ब्रेजा कार से देते थे चोरी को अंजाम
बाराबंकी। जिले के थाना जैदपुर पुलिस ने एटीएम में चोरी के तीन अंतरर्जनदीय आरोपियों को गिरफ्तार करके बड़ी कामयाबी हासिल की। तीनों आरोपी आपस में दोस्त हैं और यूट्यूब से कटर मशीन चलाने तथा एटीएम को काटना सीख कर सुल्तानपुर और अयोध्या जिले में एटीएम मशीन में चोरी का प्रयास किया था। आरोपी फर्जी नंबर प्लेट की कार से चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस ने तीनों के कब्जे से गैस कटर, एलपीजी गैस सिलेण्डर , सब्बल, 02 मोबाइल, क्रेटा कार, 01 तमंचा व अन्य औजार बरामद किया।
पुलिस अधीक्षक अर्पित विजयवर्गीय के निर्देशन में चल रहे विशेष अभियान में थाना जैदपुर प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार के नेतृत्व में टीम ने 22 दिसंबर को अहमदपुर गौशाला तिराहे के पास से तीन अंतर्जनदीय चोरी के आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार किए गए राहुल गौड पुत्र गया प्रसाद गौड, राज कनौजिया पुत्र राम जनम व मोहित चौधरी पुत्र रामकुमार चौधरी अयोध्या जनपद के थाना पूराकलंदर अंतर्गत ग्राम खानपुर मसौधा दर्शननगर कुशमहा के निवासी हैं। तीनों के पास से पुलिस को एक छोटा LPG गैस सिलेण्डर, 01 बड़ा आक्सीजन सिलेण्डर गैस कटर मशीन के साथ, 01 लोहे का सब्बल, चोरी करने में प्रयुक्त औजार, 03 ATM कार्ड, 02 एण्ड्राइड मोबाइल, एक तमंचा 12 बोर मय जिन्दा कारतूस, घटना के प्रयुक्त फर्जी नंबर प्लेट की ब्रेजा कार एवं कपड़ों का सामान बारामद किया गया है।




