Friday, June 5, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSचेन स्नेचिंग की तीन घटनाओं का पर्दाफाश, लूट व चेन स्नेचिंग...

चेन स्नेचिंग की तीन घटनाओं का पर्दाफाश, लूट व चेन स्नेचिंग के पांच आरोपी गिरफ्तार

  • आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने बरामद की 55 हजार से अधिक की नगदी सहित दो चेन व एक स्कूटी

बाराबंकी। नगर में महिलाओं से लूट एवं चेन स्नेचिंग की घटना कारित करने वाले गिरोह के पांच सदस्यों को कोतवाली नगर पुलिस ने स्वाट एवं सर्विलांस टीम की मदद से सोमवार को दबोचा लिया। आरोपियों के पास से टीम ने पछपन हजार तीन सौ नगद सहित दो चेन, दो तमंचा मय जिंदा कारतूस एवं घटना में प्रयोग की गई एक मोटर साइकिल बरामद हुई है। पांचों आरोपी बाराबंकी जिले के रहने वाले हैं।

रात्रि गश्त के दौरान 27 अक्टूबर को नगर पुलिस ने घटना में शामिल शिवशंकर सिंह पुत्र वीरेन्द्र सिंह निवासी कमल बिहार कालोनी थाना कोतवाली नगर, अमित मिश्रा पुत्र इन्द्र कुमार मिश्रा निवासी शरीफाबाद थाना सतरिख वहीं देवा थाना के खेवली गांव निवासी शोभन सिंह पुत्र रामसमुझ यादव, आकाश सोनी पुत्र रवि सोनी व ललित सोनी पुत्र छेदालाल सोनी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को पूछताछ में पता चला कि आरोपी शिव शंकर सिंह, अमित मिश्रा एक गैंग चलाते हैं, जो आसपास के क्षेत्रों में रेकी करके लूट की घटना को अंजाम देते है। घटना के बाद लूट के जेवरात शोभन सिंह, आकाश सोनी व ललित सोनी को बेचते थे, फिर उस धन का आपस में बंदरबांट कर लेते थे। पांच आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है।

कब किया दिया लूट चेन स्नेचिंग को अंजाम

  • 29 सिंतबर को 4/220/10 आवास विकास कालोनी निवासी मिथिलेश मिश्रा धनोखर चोराहे से ई-रिक्शा पर सवार होकर घर के लिए निकली थी। इसी दौरान विजय लक्ष्मी आई केयर हॉस्पिटल के पहले बुलेट सवार दो बदमाशों ने ई-रिक्शा रुकवाया फिर चाकू दिखा कर चेन छीन कर फरार हो गए। पीड़िता के बेटे की शिकायत पर कोतवाली नगर पुलिस ने 14 अक्टूबर को मुकदमा दर्ज किया था।

  • इसी तरह दीपावली से पहले 18 अक्टूबर को कोतवाली नगर के गायत्री नगर विकास भवन रोड निवासी आशा पांडेय पत्नी सुरेश दत्त घर से आटो पर सवार होकर बाजार जा रही थी। जमुरिया नाला के पास बाइक सवार दो बदमाश आशा पाण्डेय के गले से चेन खींच कर भाग गए थे।

  • तीसरी घटना 22 अक्टूबर को एकता कालोनी सत्यप्रेमी नगर निवासी मनोरमा शुक्ला पत्नी राम कुमार शुक्ला के साथ हुई थी, जब वह कैलाश आश्रम मंदिर से शाम को पूजा करके घर लौट रही थी। इसी दौरान स्कूटी सवार दो लोग उनके गले की चेन छीन कर भाग गए थी। तीनों मामलों में मिली तहरीर पर नगर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरु की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments