कालिका हवेली में बेंचता था आईस्क्रीम, संग्रीहला रेस्टारेंट खाना खाने गया था युवक
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के बाराबंकी अंतर्गत कोतवाली रामसनेहीघाट, रामनगर व नगर क्षेत्र में हुई मार्ग दुर्घटनाओं में मैनपुरी जिले के युवक सहित दो लोगों की मौत हो गई। वहीं सांढ़ से टकरा कर बाइक सवार व्यक्ति की भिटरिया-हैदरगढ़ रोड पर मौत हो गई। मौत की सूचना से परिजनों में चीखपुकार मच गई। स्थानीय पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
रामसनेहीघाट थाना क्षेत्र के ग्राम हरिलालपुरवा निवासी जैसीराम के 45 वर्षीय पुत्र जसवंत कुमार गुरूवार की रात लगभग नौ बजे बाइक से अपने घर जा रहे थे। इसी दौरान भिटरिया-हैदरगढ़ मार्ग पर भानपुर चौराहा के पास एक साड़ से टक्करा कर रोड पर जा गिरे। हादसे में जसवंत की मौके पर ही मौत हो गई। चचेरे भाई राजेन्द्र ने बताया कि जसंवत के एक लड़का और तीन लड़की है। गुरूवार को बाजार से खरीददारी कर घर वापस आ रहे थे।
कोतवाली नगरः मैनपुरी जनपद के थाना कोरा अंतर्गत लेखराजपुर निवासी अमरेन्द्र सिंह का 20 वर्षीय पुत्र सचिन लखनऊ-फैजाबाद हाईवे पर संचालित कालिका हवेली रेस्टोरेंट के पास आईस्क्रीम बेचता था। सचिन अपनेे साथी संदीप कुमार निवासी ठकपुरा करहल के साथ कालिका होटेल के पीछे किराये के मकान में रहता था। दोनों करीब एक माह से बाराबंकी में रहकर आईस्क्रीम बेंचते था। रात लगभग दो बजे सचिन दुकान बंद कर अयोध्या हाईवे पर आलापुर के पास संचालित संग्रीहला रेस्टोंरेंट में खाना खाने गया था। जहां अज्ञात वाहन ने युवक का ठोकर मार दी। जिससे मौके पर ही युवक की मौत हो गई। काफी देर तक सचिन के वापस नहीं लौटने पर संदीप पता लगाने के लिए संग्रीहला रेस्टोरेंट पहुंचा तो उसे हादसे की जानकारी हुई। संदीप ने मृतक के घर वालों को घटना की जानकारी दी। पुलिस कोतवाली नगर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
रामनगरः कोतवाली क्षेत्र के ग्राम हथोईया निवासी 58 वर्षीय रामफल सूरतगंज से गुरूवार की शाम सूरतगंज गया था। जहां से साईकिल से वापस घर लौट रहा था। इसी दौरान मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के अब्दुलापुर-हथोईया मार्ग पर तेज रफ्तार बाइक सवार ने ठोकर मार दी। हादसे में घायल वृद्ध को पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से सूरतगंज सीएचसी भेजा, जहां से चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल लाते समय वृद्ध ने रास्ते में दम तोड़ दिया। शव वापस घर लेकर पहुंची परिजनों ने मामले की सूचना रामनगर पुलिस को दी। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।