Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSशादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

शादी के एक साल बाद विवाहिता की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप

  • पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही रामनगर पुलिस

बाराबंकी। कोतवाली रामनगर के ग्राम रतनपुर में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थतियों में मौत हो गई। लड़की पक्ष ने लड़के पक्ष पर हत्या कर फांसी के फंदे से लटकाने का आरेाप लगाया है। रामनगर पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर पति को हिरासत में ले लिया है।

रामनगर कोतवाली के ग्राम रतनपुर निवासी पुत्तू ने अपनी 23 वर्षीय पुत्री नीलम का विवाह गांव के ही कमल के साथ एक वर्ष पूर्व किया था। नीलम की मौत 23 जुलाई को संदिग्ध परिस्थितियों में हो गई। जिसका शव घर के अंदर कमरे में फांसी के फंदे से लटका पाया गया। लड़की पक्ष ने पति कमल व उसके घर वालों पर हत्या कर शव फांसी के फंदे पर लटका का आरेाप लगाया है। मृतका के पिता ने रामनगर पुलिस को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंची रामनगर पुलिस ने शव की जांच पड़ताल कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments