बाराबंकी। परिषदीय अनुदेशक कल्याण एसोसिएशन सिरौलीगौसपुर ब्लॉक कार्यकारिणी के गठन हेतु एक कार्यक्रम का आयोजन मंगलवार को ब्लॉक संसाधन केन्द्र सिरौलीगौसपुर में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खंड शिक्षा अधिकारी सिरौलीगौसपुर श्रीमती सुषमा सेंगर उपस्थित रही।
कार्यक्रम में सर्वसम्मति से अरविन्द सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, राजेश कुमार उपाध्यक्ष, सुबोध कुमार शर्मा महामंत्री व योगेश शुक्ला को कोषाध्यक्ष बनाया गया। श्रीमती सेंगर ने कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई दी।
इस अवसर पर वरिष्ठ शिक्षक नवीन मिश्रा, ब्रजेश शुक्ला, रामानन्द, दिलीप तिवारी, अनुदेशक सत्यवर्मा, सत्येन्द्र वर्मा, जिलाध्यक्ष अरुण द्विवेदी, विवेक शुक्ला, रामपाल, शादाब और प्रहलाद, शिवा जी शर्मा, नीरज वर्मा, संजय वर्मा, सौरभ वर्मा, बीजेन्द्र कुमार, विपिन शुक्ला, अजय बाबू, अमित रावत, संदीप रावत, लाल जी वर्मा सहित समस्त अनुदेशक मौजूद रहे।