Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSतेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत,...

तेज रफ्तार डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत, गोंडा के थे दोनों मृतक

बाराबंकी। रामनगर क्षेत्र के बहराइच हाईवे पर बुधवार दोपहर एक तेज रफ्तार डंपर ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। दोनों मृतक गोंडा जिले के निवासी बताए जा रहे हैं।

जानकारी के अनुसार, गोंडा के परसपुर थाना क्षेत्र के मिश्रनपुरवा गांव निवासी अंकित मिश्रा, जो इंटरमीडिएट का छात्र था, बुधवार सुबह अपने गांव के दिनेश मिश्रा (60) को लेकर कोटवाधाम दर्शन के लिए निकला था।

वापसी के दौरान दोपहर करीब 12 बजे बाराबंकी के चौकाघाट के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दिनेश मिश्रा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल अंकित को जिला अस्पताल से केजीएमयू लखनऊ रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया।

इंस्पेक्टर अनिल कुमार पांडेय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया है ताकि हादसा करने वाले डंपर चालक की पहचान की जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments