Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSपुलिस से खोए मोबाइल पाकर खिले 160 लोगों के चेहरे, बाराबंकी पुलिस...

पुलिस से खोए मोबाइल पाकर खिले 160 लोगों के चेहरे, बाराबंकी पुलिस को बोला शुक्रिया

  • एसपी ने मालिकों को सौंपा उनका मोबाइल

बाराबंकी। मोबाइल खोने के बाद दोबारा पाने की उम्मीद खो चुके लोगों को जब एसपी ने उन्हें उनके मोबाइल सौंपे तो सभी के चेहरों पर खुशी की लहर दौड़ पड़ी। लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाही की भूरि-भूरि सराहना की। सभी ने एक स्वर में बाराबंकी पुलिस का शुक्रिया भी किया। सर्विलांस सेल और थाना पुलिस की संयुक्त टीमों ने सीईआईआर पोर्टल की मदद से रविवार को लगभग 30 लाख रूपए कीमत के 160 खोाए मोबाइल उनके मालिकों को खोज कर वापस कर दिए।

पुलिस अधीक्षक अर्पित विजय वर्गीय ने बताया कि आमजनता द्वारा गुम हुए मोबाइल फोनों से संबंधित शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए सर्विलांस सेल और सभी थानों को विशेष निर्देश दिए गए थे। इसी के चलते संयुक्त टीमों ने CEIR पोर्टल के माध्यम से तकनीकी विश्लेषण और लोकेशन ट्रैकिंग कर 160 मोबाइलों को सफलतापूर्वक ढूंढ निकाला गया। बरामद मोबाइलों की कुल कीमत लगभग 30 लाख रुपये आंकी गई है।

उन्होने बताया कि CEIR पोर्टल मोबाइल फोन की लोकेशन और सक्रियता का विश्लेषण कर खोए या चोरी हुए फोन की बरामदगी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इसलिए नागरिक किसी भी गुम या चोरी हुए मोबाइल की शिकायत अपने नजदीकी थाने में दर्ज कराने के साथ-साथ इस पोर्टल पर ऑनलाइन रिपोर्ट भी अवश्य दर्ज करें, ताकि मोबाइल शीघ्रता से ब्लॉक हो सके और बरामदगी की प्रक्रिया आसान हो।

एसपी ने नागरिकों से अपील की है कि मोबाइल फोन चोरी या गुम होने की स्थिति में बिना देरी किए तुरंत रिपोर्ट दर्ज कराएं, ताकि उनका फोन समय पर ट्रैक कर बरामद किया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments