Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSहत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की तबीयत...

हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे बंदी की तबीयत बिगड़ने से मौत

  • हृदय रोग से पीड़ित चल रहा था बंदी

बाराबंकी। जिला कारागार में हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे एक अधेड़ बंदी की शनिवार सुबह तबीयत बिगड़ने के बाद मौत हो गई। शनिवार की सुबह अचानक सीने में तेज दर्द उठने पर कारागार अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद उसे जिला अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलते ही परिजन भी अस्पताल पहुंच गए। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया है।

कोठी थाना क्षेत्र के मंझियावां गांव निवासी मुश्तकीम खा साहेब (58) पुत्र अब्दुल लतीफ को हत्या के एक मामले में अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई थी। 13 सितंबर 2022 को उसे जिला कारागार लाया गया था। बताया जाता है कि वह लंबे समय से हृदय रोग से पीड़ित था और उसके हार्ट में गंभीर ब्लॉकेज की समस्या थी।

कारागार अधीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि बंदी का इलाज लगातार कराया जा रहा था। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन की सलाह दी थी, जिसके लिए जेल प्रशासन ने अनुमति भी दे दी थी, लेकिन मेडिकल कॉलेज में ऑपरेशन के लिए छह माह बाद की तिथि मिली थी। इसके बाद उसे डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ में दिखाया गया, जहां डॉक्टरों ने चार माह बाद ऑपरेशन की तिथि दी। अंत में उसे एसजीपीजीआई लखनऊ ले जाया गया, जहां भी छह माह बाद की तिथि उपलब्ध होने की बात कही गई।

शनिवार की सुबह उसकी तबीयत अचानक फिर बिगड़ गई। सीने में अत्यधिक दर्द की शिकायत पर उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। कारागार प्रशासन ने घटना की सूचना उसके परिजनों को दे दी है। पुलिस मामले की आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments