-
सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करने वाले छात्र हुए सम्मानित
बाराबंकी। नगर स्थित कृष्णानगर निकट विकास भवन स्थित सर्वोदय मिशन स्कूल परिसर में मंगलवार को वार्षिकोत्सव एवं पुरस्कार वितरण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आरंभ मुख्य अतिथि शिव कुमार सिंह व विद्यालय प्रबंधक अमर दीप सिंह के द्वारा माँ सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन कर किया गया।
इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जिन्हें सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदीप महाजन ने अपनी कविताओं के माध्यम से बच्चों का उत्साहवर्धन किया। समाजसेवी सुरेंद्र जायसवाल ने कार्यक्रम में पहुंचकर कक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं व उनके अभिभावकों को प्रशस्ति पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रतिभागी बच्चे अनव ,अंशिका ,आयुष, अनिकेत, हर्षित ,विक्रांत ,अपूर्व, आर्या, साक्षी आदि बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति देकर लोगों मन मोह लिया।
इस भव्य आयोजन में अभिभावक श्रीमती वंदना सिंह, अनूप कुमार सिंह, शिव शंकर शुक्ला प्रीति यादव ,राममिलन, रीता वर्मा ,अनीता, मीरा देवी आदि अभिभावक तथा शिक्षिका सीमा सिंह, दीपक श्रीवास्तव, कृतिका सिंह,सोनम वर्मा, संगीता शुक्ला आदि लोग उपस्थित रहे।




