Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSबीमारी ठीक करने की की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का...

बीमारी ठीक करने की की आड़ में चल रहा था धर्मांतरण का खेल, 15 हिरासत में

  • एसडीएम और सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी भी पहुंचे मौके पर, खेल का मुखिया सहित भवन स्वामी फरार

बाराबंकी। बीमारी ठीक करने के आंड़ में धर्मांतरण का खेल चल रहा था। बजरंगदल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं की सूचना पर पहुंची सफदरगंज पुलिस और उपजिलाधिकारी ने कार्यक्रम बंद करा दिया गया। पुलिस 15 लोगों से हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

सफदरगंज थाना क्षेत्र के बांकीपुर मजरे दुर्जनपुर की दलित बहुल्य बस्ती में राकेश उर्फ लाला मंगता के घर दूसरे मंजिल पर सैकड़ों लोगों की भीड़ के एकत्र होने की सूचना बजरंग दल व विश्व हिंदू परिषद के कार्यकर्ताओं को मिली। जहां बजरंग दल के जिला संयोजक विनय सिंह राजपूत मौके पर पहुंचे। विनय सिंह ने मामले की जानकारी प्रभारी निरीक्षक सफदरगंज अरुण प्रताप सिंह को दी। जिसके बाद काफी संख्या में पुलिस मौके पर पहुंच गई। गांव में भारी संख्या में पुलिस के पहुंचने से ग्रामीणों में अफरा-तफरी मच गई। जांच पड़ताल के लिए मौके पर एसडीम प्रीति सिंह व सीओ सिटी सुमित त्रिपाठी की पहुंचे। बताया जाता है कि धर्मांतरण के चल रहे खेल का मुखिया रामनगर थाना क्षेत्र के ग्राम छंदवल निवासी राधेश्याम गौतम है। राधेश्याम और राकेश उर्फ लाला के साथ फरार है। मौके पर मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के के ग्राम राममंडई निवासी श्रवण कुमार वर्मा, ज्योली निवासी अवधराम गौतम व आल्हेमऊ निवासी विक्रम बहादुर गौतम पत्नी व बहू के साथ आदि मौजूद मिले। उन्होंने बताया कि उन लोगों को बीमारी ठीक कराने के लिए बुलाया गया था।

‌ प्रभारी निरीक्षक अरुण प्रताप सिंह ने मौके मिली कार को कब्जे में ले लिया है, साथ ही डेढ़ दर्जन को लोगों को हिरासत में लेना बताया है। एसडीएम उपजिलाधिकारी प्रीति सिंह ने बताया कि मौका स्थल का जायजा लेकर पूछताछ की जा रही है। धर्मांतरण की आशंकाओं से इंकार नही किया जा सकता है। मौके पर दूसरे धर्म से संबंधित संदिग्ध वस्तुएं मिली है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments