-
मलबे में दबे हारून की मौके पर हुई मौत घायलों का इलाज जारी
-
रक्षाबंधन के दिन शनिवार की शाम हुआ हादसा
बाराबंकी। दरियाबाद थाना क्षेत्र के लालपुर गुमान गांव में शनिवार की शाम एक कच्चा मकान भरभरा कर गिरने से बड़ा हादसा हुआ। इस घटना में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का उपचार सामुदापिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।
घटना के समय हारून (48) पुत्र मुस्तफा अली, राम बाबू (39) और महावीर पुरवा निवासी कुंवारे घर में बातचीत कर रहे थे। अचानक मकान की दीवार और छत ढह गई। राम बाबू और कुंवारे तो किसी तरह भागने में सफल रहे, लेकिन हारून पर पूरी छत गिर गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद गांव के लोगों ने तत्काल मलबे में दबे हारून को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।




