Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSसड़क हादसे में सफाईकर्मी सहित चार की पांच, पांच घायल

सड़क हादसे में सफाईकर्मी सहित चार की पांच, पांच घायल

  • रक्षाबंधन के दिन हुए हादसे पर घरों में छाया मातम, घायलों का चल रहा उपचार

बाराबंकी। कोतवाली नगर देवा, कोठी, सतरिख एवं रामनगर थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि मासूम सहित पांच लोग घायल हो गए। मरने वालों में देवा नगर पंचायत में कार्यरत एक सफाई कर्मी भी है। हादसों से रक्षाबंधन पर्व पर मातम छा गया।

लखनऊ चिनहट निवासी अजय रावत नौ अगस्त को रक्षाबंधन के मौक पर अपनी पत्नी अंजू रावत व तीन वर्षीय पुत्री जानवी के साथ बाइक से सफदरगंज स्थित दादरा रेवली ससुराल आए थे। दस अगस्त को वापसी के दौरान सफदरगंज थाना के जलालपुर गांव में हाईवे पर पीछे से आ रही एक तेज रफ्तार रोडवेज बस ने ओवरटेक करते समय टक्कर मार दी। हादसे में तीनों घायल हो गए, जिला अस्पताल पहुंचाए जाने पर अंजू को मृत घोषित कर दिया गया। जबकि अजय व पुत्री जानवी घायल हो गए।

शनिवार की शाम देवा चिनहट मार्ग पर रामस्वरूप यूनिवर्सिटी के सामने लखनऊ की ओर जा रहा एक तेज रफ्जार टेंपो असंतुलित होकर पलट गया। जिसमें सवार देवा कस्बे के मोहल्ला हुज्जाजी निवासी 24 वर्षीय राहुल कुमार की मौत हो गई। राहुल नगर पंचायत देवा में सफाई कर्मी के पद पर कार्य करता था। वहीं शनिवार की देर शाम बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर आदमपुर मोड़ के पास एक पेड़ की टहनी अचानक टूट कर बाइक सवार युवक पर गिर गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान सतरिख थाना क्षेत्र के छेदा नगर गांव निवासी अनूप वर्मा के रूप में हुई। स्थानीय लोगों ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा, जहां उसका उपचार चल रहा है। कोठी थाना क्षेत्र में बाराबंकी-हैदरगढ़ मार्ग पर केसरगंज चौराहे के जानीपुर गांव के पास दो तेज रफ्तार बाइकों में आमने सामने जोरदार भिडंत हो गई। जिसमें नूरापुर गांव निवासी 32 वर्षीय राम केवल की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे बाइक सवार ढेड़िया निवासी हर्षित व उसके माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।

इसी प्रकार कोठी थाना क्षेत्र में बाराबंकी हैदरगढ़ मार्ग पर शुक्रवार रात हुए हादसे में घायल टेड़वा गांव निवासी ललित कुमार (20) की मौत हो गई वहीं उनके साथी सौरभ सिंह का उपचार चल रहा है।

जैदपुर निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रफीक और दरियाबाद निवासी मोहम्मद गुफरान नौ अगस्त की सुबह बाइक से जा रहे थे। कोटवा सड़क फ्लाईओवर के पास एक तेज रफ्तार वाहन दोनों की बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गया। हादसे में रफीक की मौत हो गई जबकि घायल गुफरान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments