-
अस्पताल परिसर में गंदगी, जलजमाव, टूटे रास्ते एवं निष्प्रयोजय सामाग्री देख लगाई फटकार
बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार दोपहर बाराबंकी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अस्पताल की खस्ताहाल व्यवस्था और बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं सामने आ गईं। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने गंदगी, जलजमाव, टूटे रास्ते और निष्प्रयोज्य सामग्री देखकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई।
डिप्टी सीएम दोपहर 2:11 बजे अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सबसे पहले उन्होंने पैथोलॉजी विभाग में चल रहे रक्तदान शिविर का जायजा लिया, जहां कूलर में बदबूदार पानी और गंदगी देख वे भड़क उठे।




