Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSउपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के औचक निरीक्षण में उजागर हुई बाराबंकी जिला अस्पताल...

उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक के औचक निरीक्षण में उजागर हुई बाराबंकी जिला अस्पताल की बदहाली

  • अस्पताल परिसर में गंदगी, जलजमाव, टूटे रास्ते एवं निष्प्रयोजय सामाग्री देख लगाई फटकार

बाराबंकी। उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने गुरुवार दोपहर बाराबंकी जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया, जिसमें अस्पताल की खस्ताहाल व्यवस्था और बदहाल स्वास्थ्य सेवाएं सामने आ गईं। निरीक्षण के दौरान उपमुख्यमंत्री ने गंदगी, जलजमाव, टूटे रास्ते और निष्प्रयोज्य सामग्री देखकर नाराजगी जताई और अधिकारियों को फटकार लगाई।

डिप्टी सीएम दोपहर 2:11 बजे अस्पताल पहुंचे। अचानक हुई इस कार्रवाई से अस्पताल स्टाफ में हड़कंप मच गया। सबसे पहले उन्होंने पैथोलॉजी विभाग में चल रहे रक्तदान शिविर का जायजा लिया, जहां कूलर में बदबूदार पानी और गंदगी देख वे भड़क उठे।

जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में मरीजों एवं तीमार दारों से वार्ता करते उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक

ट्रामा सेंटर की ओर बढ़ते हुए उन्होंने डायलिसिस यूनिट के बाहर भरे पानी को “बीमारी का खुला निमंत्रण” बताया और तत्काल ड्रेनेज व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए। ट्रामा सेंटर के बाहर पान की पीक और सुरक्षा गार्ड की गैरमौजूदगी पर भी उन्होंने गहरी नाराजगी जताई। मरीजों को स्ट्रेचर पर खुले में लिटाए जाने पर उन्होंने स्वास्थ्य सेवाओं पर सवाल उठाए।

निरीक्षण के दौरान कुछ तीमारदारों ने मुख्य चिकित्साधिकारी (CMO) के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए और मौके पर नारेबाजी की। इस पर उपमुख्यमंत्री ने फार्मासिस्ट जेपी नायक के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायतों की जांच के आदेश दिए, जिसकी जिम्मेदारी CMO डॉ. अवधेश यादव को सौंपी गई है।

उपमुख्यमंत्री ने CMS डॉ. जय प्रकाश को एक सप्ताह में अस्पताल को स्वच्छ और सुव्यवस्थित करने का अल्टीमेटम दिया। साथ ही, निष्प्रयोज्य पड़ी एंबुलेंस और अन्य कबाड़ सामग्री की तत्काल नीलामी कर नई उपकरण आपूर्ति के निर्देश दिए।

रोगी कल्याण निधि में 20 लाख रुपये की उपलब्धता की जानकारी मिलने पर उन्होंने कहा, “पैसे की कोई कमी नहीं है, अब लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments