Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSचकबंदी कार्यों को मिशन मोड में करने के डीएम ने दिए निर्देश,...

चकबंदी कार्यों को मिशन मोड में करने के डीएम ने दिए निर्देश, मांगी प्रगति रिपोर्ट

बाराबंकी। जिलाधिकारी श्री शशांक त्रिपाठी ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट परिसर के लोकसभागार में उप संचालक चकबंदी (डीडीसी) सहित संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले में चल रहे चकबंदी कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों को सभी कार्य मिशन मोड में समयबद्ध पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बनाए रखनी होगी ताकि कास्तकारों का प्रशासन पर विश्वास मजबूत हो।

बैठक में भदरास, मवइया, रसूलपुर, कान्हीपुर सहित अन्य ग्रामों में प्रगति की जानकारी ली गई और शीघ्र कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए। सहावर, बिजौली, डिंगरी व बच्छराजमऊ गांवों में लंबित आपत्तियों के शीघ्र निस्तारण पर जोर दिया गया।

जिलाधिकारी ने पुराने मुकदमों के त्वरित निस्तारण पर भी बल दिया और सभी चकबंदी अधिकारियों से नियमित प्रगति रिपोर्ट मांगी।

इस दौरान बंदोबस्त चकबंदी अधिकारी संजय कुमार विश्वास, विनोद सिंह, चकबंदी अधिकारी पवन कुमार तिवारी, राजेश सिंह सहित एसीओ और चकबंदी कर्ता मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments