Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSडिजिटल कार्यशाल के शुभारंभ पर बोले बीएसए समय की आवश्यकता है डिजिटल...

डिजिटल कार्यशाल के शुभारंभ पर बोले बीएसए समय की आवश्यकता है डिजिटल शिक्षा की पहल

बाराबंकी। उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरिख में सोमवार को आयोजित डिजिटल शाला कार्यक्रम का जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार पाठक ने फीता काटकर शुरुआत की l उन्होंने कहा कि डिजिटल शिक्षा की पहल वर्तमान समय की आवश्यकता है। उन्होंने परिषदीय विद्यालयों में छात्रों को डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए कार्य कर रही संस्थाओं की सराहना भी की।

केप्री ग्लोबल तथा मुस्कान ड्रीम्स ने चयनित नए विद्यालयों में स्मार्ट टीवी व लैपटॉप वितरित किए। इस क्रम में हरख विकास खण्ड के उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरिख में 12 लैपटॉप व 03 टीवी0 संस्था ने उपलब्ध कराये हैं। इसके साथ ही जनपद के अन्य 08 विद्यालयों में डिजिटल शाला कार्यक्रम के अन्तर्गत स्मार्ट टीवी एवं पेनड्राइव इत्यादि उपलब्ध कराये गये हैं। इस मौके पर मुस्कान ड्रीम्स की नोएडा टीम से सीनियर प्रोग्राम मैनेजर श्री अभिजीत सिंह बिष्ट ने कहा कि मुस्कान ड्रीम्स पिछले कई वर्षों से सरकारी विद्यालयों में डिजिटल शिक्षा को सशक्त बनाने की दिशा में निरंतर कार्य कर रही है। वर्ष 2022 से संचालित ‘डिजिटल शाला’ कार्यक्रम के अंतर्गत देवा, बंकी सहित अन्य ब्लॉकों के लगभग 60 विद्यालयों में स्मार्ट टीवी के माध्यम से विज्ञान, गणित एवं अन्य विषयों का डिजिटल कंटेंट उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मुस्कान ड्रीम्स द्वारा संचालित ‘इनोवेटर्स ऑफ टुमारो’ कार्यक्रम के अंतर्गत विद्यालयों में आधुनिक आईसीटी लैब स्थापित की जा रही हैं, जहां लैपटॉप, स्मार्ट टीवी तथा प्रशिक्षित इंस्ट्रक्टर की सहायता से बच्चों को कंप्यूटर, कोडिंग एवं तकनीकी कौशल से जोड़ा जा रहा है।

उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरिख में डिजिटल कार्यशाला के शुभारंभ के दौरान बीएसए के साथ शिक्षकगण
उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरिख में डिजिटल कार्यशाला के शुभारंभ के दौरान बीएसए के साथ शिक्षकगण

इस मौके पर जिला समन्वयक विनीता मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी हरख अश्वनी प्रताप सिंह, सीनियर प्रोजेक्ट एसोसिएट अनुपम सिंह, प्रोग्राम एसोसिएट मोहित कुमार सिंह, उच्च प्राथमिक विद्यालय सतरिख की प्रधानाध्यापिका आलोक सिंह, ऋषि टंडन सहित समस्त शिक्षक, शिक्षिकायें उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments