बाराबंकी। जिले के मोहम्मदपुर खाला व टिकैतनगर थाना क्षेत्रों में हुए अलग-अलग सड़क हादसों में एक बालक समेत दो लोगों की मौत हो गई। हादसों के बाद मृतकों के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराकर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
अलाव ताप रहे बालक को पिकअप ने कुचला
मोहम्मदपुर खाला थाना क्षेत्र के ग्राम बिसुनपुर निवासी संजय कुमार का 13 वर्षीय पुत्र सत्यम शनिवार सुबह घर के पास अलाव ताप रहा था। इसी दौरान लकड़ी लादकर तेज रफ्तार से जा रहे पिकअप वाहन ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सत्यम की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन समेत भागने लगा, लेकिन ग्रामीणों ने पीछा कर बसारी गांव के पास वाहन को रोक लिया और चालक को पकड़ लिया। चालक की पहचान अमित कुमार पुत्र अमरेश, निवासी मढ़ी मजरे बसारी के रूप में हुई है। पुलिस ने वाहन व चालक को कब्जे में लेकर शव का पोस्टमार्टम कराया है।




