बाराबंकी। श्रीराम वन कुटीर आश्रम, हड़ियाकोल में चल रहे सेवा समर्पण के महाकुम्भ में मानव सेवा का अद्भुत संगम देखने को मिल रहा है। देश के कोने-कोने से सभी धर्म व सम्प्रदाय के सेवादार मरीजों की सेवा के लिए लगातार आश्रम पहुँच रहे हैं।
इसी क्रम में पिछले 25 वर्षों से शिविर को आर्थिक सहयोग प्रदान कर रहे लायन्स क्लब बाम्बे चर्च गेट का नौ सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल आज क्लब के अध्यक्ष अशोक जैन (चार्टर्ड अकाउंटेंट) के नेतृत्व में आश्रम पहुँचा। प्रतिनिधिमंडल में फिरोज कात्रक (प्रान्त पाल), श्रीमती सिराज कात्रक (फर्स्ट लेडी), हुजेफा घड़ियाली (उपप्रान्त पाल), रविन्द्र कड़ेल (पूर्व प्रान्तपाल), दिवेष शाह सीए (पूर्व प्रान्तपाल), रतन मेहता (सदस्य), रमाशंकर झंवर (पूर्व अध्यक्ष), मंजू झंवर सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।




