-
पुत्र की शादी के बाद से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार
बाराबंकी। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज़ाद नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब टेंट और किराना व्यवसाय 45 वर्षीय संजय जायसवाल पुत्र राजेंद्र जायसवाल ने बुधवार की सुबह खुद को गोली मार ली। परिजन आनन फानन में लहूलुहान अवस्था में हिन्द अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।




