Saturday, June 6, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSजिले की फेमस टेंट एवं किराना व्यवसायी ने खुद को गोली से...

जिले की फेमस टेंट एवं किराना व्यवसायी ने खुद को गोली से उड़ाया

  • पुत्र की शादी के बाद से आर्थिक तंगी से जूझ रहा था परिवार

बाराबंकी। जिले के शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत आज़ाद नगर मोहल्ले में बुधवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई, जब टेंट और किराना व्यवसाय 45 वर्षीय संजय जायसवाल पुत्र राजेंद्र जायसवाल ने बुधवार की सुबह खुद को गोली मार ली। परिजन आनन फानन में लहूलुहान अवस्था में हिन्द अस्पताल लेकर पहुंचे जहाँ चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

फ़ाइल फोटो
Oplus_16908288

बुधवार की सुबह करीब 7:30 बजे घर के भीतर अचानक गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। आवाज सुनकर परिजन जब कमरे की ओर पहुंचे तो संजय जायसवाल गंभीर अवस्था में पड़े मिले। उनके सिर से खून बह रहा था और पास में ही उनकी लाइसेंसी पिस्टल पड़ी हुई थी।

व्यवसाय के साथ बीसी का भी करते थे संचालन

संजय जायसवाल शहर के जाने-माने व्यापारी थे। वे जायसवाल टेंट हाउस और खुशी किराना स्टोर के नाम से बड़े स्तर पर कारोबार करते थे। इसके साथ ही वे बीसी (कमेटी) का भी संचालन कर रहे थे। बताया जा रहा है कि नवंबर माह में उनके पुत्र ऐश्वर्य जायसवाल का विवाह हुआ था, जिसके बाद से वे आर्थिक रूप से परेशान चल रहे थे। पारिवारिक सूत्रों के अनुसार आर्थिक कारणों को लेकर परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी।

घटना की सूचना मिलते ही पूरे मोहल्ले में हड़कंप मच गया। सूचना पर नगर कोतवाल सुधीर सिंह एवं सिटी चौकी प्रभारी संजीव फॉरेंसिक टीम के साथ मौके पर पहुंचे। टीम ने आवश्यक साक्ष्य संकलन किया। पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर परिजनों के बयान दर्ज किए।

प्रभारी निरीक्षक सुधीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है,  मामले में सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments