Thursday, June 18, 2026
Google search engine
HomeBARABANKI NEWSभीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग, बीएसए को...

भीषण गर्मी को देखते हुए विद्यालय समय परिवर्तन की मांग, बीएसए को सौंपा ज्ञापन

बाराबंकी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ, बाराबंकी ने जनपद में पड़ रही भीषण गर्मी और लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए विद्यालयों के संचालन समय में परिवर्तन की मांग उठाई है। इस संबंध में संघ के पदाधिकारियों ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर विद्यालयों का समय प्रातः 7:30 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक निर्धारित किए जाने का अनुरोध किया।

संघ के जिला अध्यक्ष डॉ. राकेश कुमार सिंह, जिला मंत्री उमानाथ मिश्रा, जिला कोषाध्यक्ष राजेश कुमार श्रीवास्तव तथा जिला आईटी सेल एवं मीडिया प्रभारी दिलीप तिवारी सहित अन्य पदाधिकारियों ने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि वर्तमान में विद्यालयों का संचालन प्रातः 8:00 बजे से अपराह्न 2:00 बजे तक हो रहा है। भीषण गर्मी और दोपहर में अत्यधिक तापमान के कारण छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बनी रहती है।

पदाधिकारियों ने कहा कि छात्रहित एवं स्वास्थ्य सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विद्यालयों का समय परिवर्तित किया जाना आवश्यक है, जिससे बच्चों को गर्मी से राहत मिल सके और शिक्षण कार्य भी सुचारु रूप से संचालित हो सके। संघ ने प्रशासन एवं शिक्षा विभाग से शीघ्र सकारात्मक निर्णय लेते हुए समय परिवर्तन संबंधी आदेश जारी करने की मांग की है।

ज्ञापन कार्यक्रम में ब्लॉक अध्यक्ष रामनगर हनुमंत अवस्थी, ब्लॉक मंत्री सिरौलीगौसपुर अनूप अवस्थी, विवेक वर्मा, अंकुर गिरी, गरिमा मिश्रा, आलोक, पवन, देशदीपक, मीडिया प्रभारी जय कुमार, प्रदीप वर्मा, ललित वर्मा सहित अनेक पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -
Google search engine

Most Popular

Recent Comments