बाराबंकी। सिरौलीगौसपुर तिराहे के पास बीती रात हुए सड़क हादसे में घायल आम कारोबारी की जिला अस्पताल में इलाज दौरान मौत हो गई। कारोबारी बदोसरांय कोतवाली क्षेत्र के किंतूर गांव को निवासी बताया गया है। पुलिस ने परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम कराया।
किंतूर गांव निवासी 45 वर्षीय मोहम्मद शकील आम का व्यापार करते थे। बताया जाता है किह शुक्रवार की देर शाम शकील अद्रा गांव से अपने आम की बाग को देखकर बाइक से घर लौट रहे थे, इसी दौरान सिरौलीगौसपुर मोड़ चौराहे पर तेज रफ्तार वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में शकील सड़क गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें बदोसरांय पुलिस ने एंबुलेंस से संयुक्त चिकित्सालय सिरौलीगौसपुर पहुंचाया जहां से नाजुक हालात में चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल पहुंचे घायल को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव का पोस्टमार्टम कराया गया।